Posts

छठ पूजा (chhath puja) करने का मुख्य कारण, कहानियां

Image
छठ पूजा (chhath puja) करने का मुख्य कारण क्या है कौन हैं देवी षष्ठी और इसकी उत्पत्ति कैसे हुई चार दिनों तक चलने वाले इस त्यौहार (festival) को छठ पूजा (chhath puja), डाला छठ, छठी माई, छठ, छठ माई पूजा, सूर्य षष्ठी पूजा आदि कई नामों से जाना जाता है।   छठ देवी को सूर्य देव की बहन बताया जाता है। लेकिन छठ व्रत (उपवास)कथा के अनुसार….   छठ देवी ईश्वर की पुत्री देव सेना बताई गई हैं। देव सेना अपने परिचय में कहती हैं कि वह प्रकृति की मूल प्रवृति के छठवें अंश से उत्पन्न हुई हैं यही कारण है कि मुझे षष्ठी कहा जाता है।    देवी कहती हैं यदि आप संतान प्राप्ति की कामना करते हैं तो मेरी विधिवत पूजा करें। यह पूजा कार्तिक शुक्ल षष्ठी को करने का विधान बताया गया है।   पौराणिक ग्रंथों में इस रामायण काल में भगवान श्री राम के अयोध्या आने के पश्चात माता सीता के साथ मिलकर कार्तिक शुक्ल षष्ठी को सूर्योपासना करने से भी जोड़ा जाता है, महाभारत काल में कुंती द्वारा विवाह से पूर्व सूर्योपासना से पुत्र की प्राप्ति से भी इसे जोड़ा जाता है। सूर्यदेव के अनुष्ठान से उत्पन्न कर्ण जिन्हें अ